noise on swings in Dubai Carnival Fair then such an accident happened screams and death of innocent

झूला
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा की  आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-10 में लग रहे दुबई कार्निवल मेले में झूले से गिरकर 10 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। तीन अन्य बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। रविवार रात को हादसा हुआ। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सेक्टर-8 में रहने वाली राधिका वर्मा और उनके पति गोपाल वर्मा रविवार रात 10 वर्षीय बेटी परी को मेले में झूला झुलवाने ले गए थे। परिजन ने बताया कि मेला अभी शुरू नहीं हुआ है। मेले की बेरीकेडिंग की जा रही है। लेकिन, कमाई के लालच में मेला प्रबंधक ने झूले शुरू करा दिए। झूले में चार बच्चे झूल रहे थे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *