{“_id”:”66e7466c48ee48337902ad34″,”slug”:”nomination-for-bar-association-election-today-orai-news-c-224-1-ka11004-119721-2024-09-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बार संघ चुनाव के लिए नामांकन आज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन 16 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे से चार बजे तक होगा। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष यज्ञदत्त त्रिपाठी ने नामांकन शुल्क व अनुभव नियत कर दिया गया है।

Trending Videos

अध्यक्ष पद पर नामांकन शुल्क आठ हजार रुपये और 25 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा महासचिव पद के लिए नामांकन शुल्क पांच हजार रुपये और अनुभव 15 साल का होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क चार हजार रुपये और अनुभव बीस साल का होना चाहिए। उपाध्यक्ष और कलक्ट्रेट प्रभारी के लिए नामांकन शुल्क दो हजार और अनुभव दस साल का होना चाहिए। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन हजार शुल्क और दस साल का अनुभव होना चाहिए।

वरिष्ठ सदस्य के लिए 15 साल का अनुभव और एक हजार रुपये नामांकन शुल्क रहेगा। कनिष्ठ सदस्य के लिए पांच सौ रुपये नामांकन शुल्क देय होगा। संयुक्त सचिव पद के लिए पांच साल का अनुभव और 1500 रुपये शुल्क होगा। वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्य नामांकन नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सीओपी पंजीकरण धारक और मतदाता सूची में दर्ज अधिवक्ता ही नामांकन और मतदान कर सकेंगे। निर्वाचन प्रक्रिया में एल्डर्स कमेटी के सदस्य लाजपत राय सक्सेना, अरुण कुमार श्रीवास्तव, श्यामलाल वर्मा, जगमोहन द्विवेदी, राजाराम ज्ञानी, राजेश चतुर्वेदी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, दृगपाल सिंह, संजय अग्निहोत्री, मनशील गुप्ता, गोपाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें