अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन अलग-अलग मैदानों पर 10 मैच खेले गए। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा और जीएडीवीएस यूनिवर्सिटी लुधियाना के मैच में दो शतक लगे।

गीता यूनिवर्सिटी पानीपत, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी, केआर मंगलम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम, यूपीईएस देहरादून, चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी सिरसा, चंडीगढ़ मोहाली, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा, सीसीएस हिसार, एएमयू ने जीत दर्ज की। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा और जीएडीवीएस यूनिवर्सिटी लुधियाना के मैच में दो शतक लगे।

एएमयू के पवेलियन मैदान पर खेले गए निर्धारित 17 ओवर के मैच में एएमयू ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून को 53 रन से हरा दिया। एएमयू ने 17 ओवर में छह विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में उतरी देहरादून की टीम 14.3 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। एएमयू के एथलेटिक्स मैदान पर खेले गए निर्धारित 15 ओवर के मैच में बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर को 17 रन से हरा दिया। श्रीनगर की टीम 14.1 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *