नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का 4 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला गया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से हरा दिया। प्लेयर ऑफ द मैच एएमयू के कप्तान मोहम्मद सिब्तैन और टूर्नामेंट जामिया के मोहम्मद कैफ रहे।

यूनिवर्सिटी के पवेलियन मैदान पर खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी जामिया की टीम 29.2 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। पहला विकेट 35 रन के योग पर गिरा। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। आठ विकेट 110 रन पर गिर गए। कैफ और इमादुल ने शानदार पारी खेली। एएमयू के सिब्तैन, उसैद, सक्षम और रिंकू की कसी गेंदबाजी के आगे जामिया के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए।

छात्रों के उत्साह से लबरेज एएमयू के सलामी बल्लेबाजों ने सधी पारी खेली। चिराग (62 रन) और रिंकू (25 रन) ने जीत की मजबूत आधारशिला रख दी। तीन विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चिराग शर्मा, गेंदबाज समक्षम, क्षेत्ररक्षक माधव एएमयू चुने गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें