Notice issued against the headmistress in charge

नोटिस जारी
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार


निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमिताओं पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका संविलयन विद्यालय दयानतपुर के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने इस संबंध में उन्हें स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। 

खंड शिक्षा अधिकारी हाथरस ने संविलयन विद्यालय दयानपुर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में साफ-सफाई नहीं मिली थीं। शौचालय का हाल भी खराब था। पाठ्य पुस्तकें कार्यालय के फर्श पर पाई गईं। इस तरह की विभिन्न अनियमितताओं को लेकर बीएसए ने नाराजगी व्यक्त की है। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ नोटिस जारी किया है। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका से एक सप्ताह के अंदर  अनियमितताओं के संबंध में अपना पक्ष साक्ष्यों सहित कार्यालय कराने के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *