
बारहद्वारी पर खुली दुकानें
– फोटो : संवाद
विस्तार
अखिल भारतीय संघर्ष समिति के बैनर तले 13 जनवरी को बारहद्वारी दुकानदारों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान व्यापारियों ने करीब एक सप्ताह बाद अपने प्रतिष्ठानों को खोला। वहीं सिविल न्यायालय ने इस मामले में 22 जनवरी को नगर आयुक्त को हाजिर होने के आदेश जारी किए है। दुकानों को तोड़ने के मामले में अब नगर निगम को अपना पक्ष रखना होगा।
अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि न्यायालय का आदेश पूर्ण रूप से बारहद्वारी दुकानदारों के पक्ष में है। लेकिन, नगर निगम अपनी मनमर्जी के आगे न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा है। नगर निगम दुकानदारों को बेरोजगार करने पर आमादा है। दुकानदारों को न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है। इसी के चलते शनिवार को सभी दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले। इस दौरान सांकेतिक प्रदर्शन के लिए दुकानदारों ने बैनर लगा रखे थे। दुकानदारों का कहना था कि वह अपने अधिकारों की लड़ाई कानूनी रूप से जारी रखेंगे।
