{“_id”:”6786a65b6b842555b20d8ff0″,”slug”:”notice-to-five-bjp-workers-who-gave-shoes-in-a-bouquet-to-the-election-officer-2025-01-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: चुनाव अधिकारी को गुलदस्ते में जूता देने वाले पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को नोटिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चुनाव अधिकारी को सौंपा जूते का गुलदस्ता – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उत्तर जिला इकाई के चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद संगम लाल को गुलदस्ते में जूता देने की घटना पर पार्टी ने पांच कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी के प्रदेश महासचिव और मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल की ओर से जारी नोटिस में इनसे सात दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। यह भी कहा गया है कि यदि जवाब से पार्टी संतुष्ट नहीं होगी तो सभी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
12 जुलाई को भाजपा उत्तर जिले के अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए जा रहे थे। उसी उसैासप पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी सहित पांच कार्यकर्ता वहां पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। ये सभी कुछ दिन पहले मंडल अध्यक्ष के चयन में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे। इसी बीच इन कार्यकर्ताओं की ओर से जूते को गुलदस्ते में रखकर वहां मौजूद चुनाव अधिकारी को दिया गया। चुनाव अधिकारी को जैसे ही गुलदस्ते में जूता होने की जानकारी हुई, उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए उसे वापस कर दिया।
जूता देने का फोटो वायरल होने के बाद पार्टी में खलबली मच गई। प्रकरण की जांच के लिए जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने उसी दिन जांच कमेटी गठित कर दी थी। कमेटी ने जिन पांच कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजा गया है, उनमें चंद्रकांत के अलावा मंडल उपाध्यक्ष अमित पांडेय, पार्षद विकास साहू, मंडल मंत्री ज्योति वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रीना साहू हैं।