{“_id”:”672907e0a50e1a4d1b051034″,”slug”:”notice-to-three-clinics-and-one-lab-operator-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-123305-2024-11-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: तीन क्लीनिक व एक लैब संचालक को नोटिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:14 PM IST

कासगंज। ढोलना क्षेत्र में तीन क्लीनिक व एक लैब व तीन क्लीनिक बिना डिग्री व पंजीकरण के संचालित मिले। संचालकों को नोटिस देकर आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
एसीएमओ डॉ. एसके सिंह ढोलना के गांव तवालपुर में क्लीनिक संचालक अवनीश के खिलाफ मिली शिकायत के बाद जांच को पहुंचे, लेकिन संचालक क्लीनिक बंद करके भाग गया। इसी गांव में राजेश अपने मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक संचालित करते मिला। उससे क्लीनिक संचालित करने के संबंध में डिग्री व पंजीकरण के कागज मांगे गए, लेकिन वह काेई प्रपत्र नहीं दिखा सका।
ढोलना में राजेश व विपिन के क्लीनिक का निरीक्षण किया। दोनों ही क्लीनिक संचालक डिग्री व पंजीकरण प्रपत्र नहीं दिखा सके। आरएस पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। निरीक्षण में संचालक कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका। एसीएमओ ने बताया कि संचालकों को नोटिस देकर आवश्यक प्रपत्र मांगे गए हैं। प्रपत्र न दिखाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस क्लीनिक संचालक के खिलाफ शिकायत मिली है उसकी जांच की जाएगी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी।
