आगरा आए पर्यटक दंपती की कुतिया का पांच दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। वहीं कुतिया के न मिलने से दंपती बेहद दुखी हैं। अब दंपती ने इनाम की रकम भी बढ़ा दी है। कुतिया को खोजकर लाने वाले को 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
{“_id”:”672eff5efab367086d0a984f”,”slug”:”now-a-reward-of-rs-50-000-for-person-who-finds-missing-bitch-of-tourist-couple-2024-11-09″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पर्यटक दंपती की लापता कुतिया खोजने वाले को अब 50 हजार का इनाम, पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लापता कुतिया
– फोटो : अमर उजाला
हमारी प्यारी कुतिया (ग्रेहाॅन्ड) कहीं भी नहीं मिल पा रही है। तलाश में 30 से अधिक लोग लगे हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे देखे गए। 3 किलोमीटर तक इलाके में देखा। मगर, कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। आखिर कब तक इंतजार करें। यह कहते हुए कस्तूरी पात्रा रो पड़ती हैं। अब तो इनामी धनरािश 20 से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है।