Unnao News: कानपुर आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद खेतों में प्लॉटिंग कर रहे भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन भी सख्त हुआ है। इसके तहत  शहर के आसपास और ग्राम पंचायत क्षेत्रों में प्लॉटिंग व निर्माणों की जांच होगी।


Now game of farms on paper and plotting on ground will not work, network of land mafias is spread in district

सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


उन्नाव जिले में शहरी सुविधाओं वाले क्षेत्र में प्लॉट और मकान का सपना दिखाकर कृषि भूमि पर प्लॉटिंग करके कमाई कर रहे जमीन के कारोबारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। कानपुर आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई के बाद कागज पर खेत,धरातल पर प्लॉटिंग-कॉलोनी के खेल को रोका जाएगा।

Trending Videos

सख्त कार्रवाई के लिए वृहद कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सात अगस्त को कानपुर आयकर विभाग की ओर से बेनामी संपत्ति पर शिकंजा कसते हुए हाईवे के पास हुसैन नगर और ओरहर गांव में प्लॉटिंग वाली दस जमीनों को बेनामी संपत्ति घोषित कर दिया था। इस कार्रवाई ने जिले में प्लॉटिंग की आड़ में चल रहे घालमेल के खेल को उजागर कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें