Kanpur News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पात्रता सूची के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके योजना के तहत मकान बनाने के लिए तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये मिलते हैं।


Now people with bike and 15 thousand salary can also get PM Awas , rules of eligibility list have been changed

सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पात्रता सूची के नियमों में बदलाव किया गया है। नई आवास नीति के अनुसार, अब फ्रिज, बाइक और 15 हजार रुपये तक प्रतिमाह कमाने वालों को भी योजना का लाभ मिल सकेगा। अभी तक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को भी पात्र माना जाता था। इस योजना के तहत मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये सरकार देती है।

Trending Videos

डीआरडीए विभाग ने पात्र लाभार्थियों के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। केंद्र के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए नए नियम बना दिए हैं। किसी के पास तीन या चार पहिया माेटराइज्ड वाहन है तो उस परिवार के सदस्य को पात्र नहीं माना जाएगा। कृषि उपयोग के लिए भी तीन या चार पहिया वाहन रखने वाला परिवार भी योजना का पात्र नहीं होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *