NTPC unit production closed in Raebareli.

एनटीपीसी यूनिट।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


एनटीपीसी परियोजना में वार्षिक मरम्मत के पांच दिन पहले चालू की गई यूनिट नंबर दो के ब्वॉयलर में शुक्रवार की सुबह रिसाव हो गया। इससे यूनिट बंद हो गई। यूनिट बंद होने से 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया है। परियोजना के अधिकारियों ने सामान्य अनुरक्षण के लिए यूनिट बंद करने की बात कहते हुए जल्दी उत्पादन शुरू होने का दावा किया है।

परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें पांच यूनिटों से 210 मेगावाट व छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट सहित कुल 1,550 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाता है। परियोजना की दूसरी यूनिट पिछले माह वार्षिक मरम्मत के लिए बंद की गई थी। लगभग एक माह तक उसके सभी कलपुर्जों की देखभाल की गई। जो खामियां थीं, उसे दूर कर बीते सोमवार को उसे चालू किया गया। शुक्रवार की सुबह यूनिट के ब्वॉयलर में रिसाव हो गया और यूनिट बंद हो गई।

ये भी पढ़ें – यूपी में सीटों का बंटवारा: सपा-कांग्रेस की बैठक टली, कांग्रेस बसपा को हर हाल में गठबंधन में लाने को इच्छुक

ये भी पढ़ें – इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले- रामगोपाल वर्मा को दी गई सीट बांटने की जिम्मेदारी, बीते दो चुनाव होंगे आधार

सूचना मिलते ही परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। यूनिट बंद होने से परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है। इस समय परियोजना की पांच यूनिटों से 1,340 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट सामान्य देखभाल के लिए बंद की गई है। जल्द ही चालू की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *