मैनपुरी में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में 29 मरीज भर्ती किए गए। ओपीडी में 1045 रोगी पहुंचे। 


number of fever patients increasing rapidly in Mainpuri 29 patients admitted to district hospital

जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन।
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। शनिवार को अस्पताल में बुखार से पीड़ित 29 मरीज भर्ती कराए गए। सांस लेने में दिक्कत के चलते सात मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

Trending Videos

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 1045 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। बुखार से पीड़ित 29 मरीजों को डॉक्टरों की सलाह पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सांस लेने में दिक्कत के चलते सात मरीज मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए। 

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जे.जे राम का कहना था वर्तमान में वायरल के मरीजों की संख्या अधिक है। लोक उमस और गर्मी के कारण वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि बुखार आने पर लापरवाही न करें तुरंत उपचार लें। तीन दिन तक लगातार बुखार आने पर जांच अवश्य कराएं। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल में बुखार को 95 मरीजों की जांच कराई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *