संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। रेलवे ने कोरोना काल में एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और अनारक्षित ट्रेनों को स्पेशल बनाकर संचालित करने के लिए उनके नियमित नंबर में शून्य (0) जोड़ा था। अब जनवरी से रेलवे ने झांसी रेल मंडल की 43 अनारक्षित ट्रेनों के नंबर बदलने का निर्णय लिया है। बदले हुए नंबर से ही ट्रेन की स्थिति की जानकारी की जा सकेगी।

कोरोना काल में ट्रेनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए उनके नंबर बदलकर संचालन किया गया। यह व्यवस्था तब से चल रही थी। वहीं, अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के नाम पर रेलवे को इन ट्रेनों से निर्धारित किराये से अधिक पैसा भी मिला। अब इन ट्रेनों को रेलवे ने फिर से उनके पुराने नंबर से चलाने का एलान कर दिया है। इसमें मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, खजुराहो, भिंड, इटावा, केलारस से चलने वाली मेमू और आईसीएफ कोच से चलने वालीं अनारक्षित ट्रेनें शामिल हैं, जिनके नंबर एक जनवरी 2025 से बदल जाएंगे।

एक जनवरी से इस नंबर से पता चलेगी ट्रेनों की स्थिति

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – 51813/14

खजुराहो-ललितपुर-खजुराहो – 51817/18

एट-कोंच-एट – 51861/62

ग्वालियर-बीना-ग्वालियर – 51883/84

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – 64607/08

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 64610/11

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 64613/14

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 64615/16

वर्जन

कोरोना काल में ट्रेनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए अनारक्षित ट्रेनों के नंबर में बदलाव किया गया था। एक जनवरी से अब आगामी जनवरी से मंडल की ट्रेनों के नंबर नियमित कर दिए जाएंगे। इन्हीं नंबरों से ट्रेनों का स्टेट्स देख सकेंगे। – मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें