Nurse Shalini murder case, Killed by strangulation then body thrown in a well, conspiracy hatched to mislead

पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर में बर्रा निवासी नर्स शालिनी तिवारी की हत्या का तीन महीने बाद खुलासा हो गया है। हत्या उसके हेड कांस्टेबल प्रेमी मनोज कुमार ने अपने साथी राहुल के साथ मिलकर की थी। नर्स को बहाने से एटा ले जाकर गला घोंटकर मार डाला और शव वहीं पर एक सूखे कुएं में फेंक दिया था। इतना ही नहीं गुमराह करने के लिए अपने पुलिसिया दिमाग का इस्तेमाल करते हुए नर्स का मोबाइल और सिम अयोध्या में फिंकवा दिए।

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि गुजैनी के ओ ब्लॉक तात्याटोपे नगर निवासी 50 वर्षीय मनोज कुमार पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल है। वह शादीशुदा है। तीन साल पहले उसकी बर्रा थाने में तैनाती थी। उसी दौरान उसकी नजदीकियां बर्रा निवासी निजी अस्पताल में नर्स शालिनी तिवारी से बढ़ गईं थीं। कुछ दिनों बाद शालिनी ने शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *