Nursing Student Dead Body Found Hanging Living In A Rented House Police Engaged In Investigation

नर्सिंग छात्रा की मां
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के खंदारी स्थित शास्त्री नगर में बुधवार रात नर्सिंग छात्रा सेजल (22) का शव अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। मकान मालकिन की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंची। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है।

सेजल मैनपुरी की थी। उसने बाग फरजाना स्थित नर्सिंग कालेज से कोर्स किया था। इन दिनों शास्त्रीनगर में ललिता शर्मा के मकान में किराये पर रही थी। नेशनल हाईवे स्थित एक अस्पताल से इंटर्नशिप कर रही थी। बुधवार शाम करीब 7 बजे वह कमरे में गई। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद बाहर नहीं निकली। रात 8 बजे मकान मालकिन ने कमरा खटखटाया, कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें शक हो गया। 9:45 बजे थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह को कॉल करके जानकारी दी। इस पर वो पहुंच गए। उन्होंने खिड़की से देखा तो पंखे के कुंडे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली गई थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। छात्रा के मोबाइल की जांच की जाएगी।

आखिरी बार छोटी बहन से की बात

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सेजल ने शाम को 5 बजे आखिरी बार छोटी बहन ईवा से बात की थी। घटना की जानकारी पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने बताया कि सेजल के साथ कमरे पर एक और छात्रा रहती थी। वह पढ़ाई के साथ ड्यूटी पर जाती थी। बुधवार को पेपर भी था। मगर, सेजल नहीं गई। शाम को ड्यूटी करने भी नहीं पहुंची। ईवा ने बहन को फोन किया। मगर, रिसीव नहीं हुआ। इस पर कोमल को बताया। कोमल ने मकान मालकिन को जानकारी दी तब घटना का पता चला। वह किस बात को लेकर परेशान थी। इस बारे में परिजन नहीं बता सके।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें