रामपुरा। नगर में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। नगरवासियों ने थाना रामपुरा में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।


loader

Trending Videos

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि नगर निवासी प्रदीप दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किया था। इसमें एक समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है और धार्मिक भावनाएं आहत की गई हैं। साथ ही लोगों पर जबरन नारे लगाने का दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। नगरवासियों हसीन, अमजद, इदरीसी, आसिफ खान, तौसीफ, सुल्तान शेख, सादाब, सैफ, आदिल, अभिषेक, अफसर और आकिल ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र की शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *