Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर अब फोरलेन ओवरब्रिज बनेगा। इसके लिए सेतु निगम ने संशोधित कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। हंसारी ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में भी शासन को भेजा गया था, लेकिन तीन लेन का होने के चलते इसे अस्वीकृत कर दिया गया था। अब सेतु निगम ने फोरलेन ब्रिज के निर्माण का संशोधित प्रस्ताव तैयार किया है।

कार्ययोजना में 1.86 किमी. लंबा और 14 मीटर चौड़ा पुल बनाने का प्रस्ताव है। इसकी लागत 107 करोड़ रुपये तय की गई है। फिलहाल पुल बनने से क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।

हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर हर घंटे गुजरने वाली ट्रेनों के चलते यहां अक्सर फाटक बंद रहता है। यहां से आने-जाने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोग काफी समय से यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। इस समस्या को देखते हुए सेतु निगम यहां ओवरब्रिज बनाने जा रहा है। इसके बन जाने से बिजौली, राजगढ़, बबीना, ललितपुर की तरफ जाने वालों को रेलवे क्रॉसिंग के बंद रहने से ठहरना नहीं पड़ेगा।

सारी उलझनें हुईं दूर, फोरलेन बनेगा पुल

चिरगांव और मुस्तरां में भी बनेंगे ओवरब्रिज

हंसारी ओवरब्रिज के साथ ही चिरगांव और मुस्तरा के रेलवे क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। चिरगांव और नंदगांव स्टेशन के मध्य 677 मीटर लंबा 2 लेन ओवरब्रिज निर्माण की कार्ययोजना बनाई गई है। इसकी लागत करीब 67 करोड़ तय की गई है। वहीं, मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर भी 700 मीटर लंबा ओवरब्रिज का प्रस्ताव दिया गया है। इसकी लागत 62 करोड़ रुपये बताई गई है। यह पुल भी टू-लेन बनना तय हुआ है।

वर्जन

हंसारी के साथ-साथ चिरगांव और मुस्तरा में भी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कराया जाएगा। हंसारी ओवरब्रिज के प्रस्ताव में पूर्व में जो आपत्ति थी, उसे दूर करते हुए प्रस्ताव फिर से दिया गया है। इस बार इसके मंजूर होने की पूरी संभावना है। – एमएस चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम, झांसी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *