राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ऑफिस प्रभारी को हार्ट अटैक आया। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी ली। 


office in-charge of Ram Janmabhoomi Tirtha Kshetra Trust in Ayodhya suffered heart attack

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्त को मंदिल का दौरा पड़ा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


यूपी के अयोध्या में एक तरफ दीपोत्सव का उल्लास है, वहीं दूसरी तरफ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्त को मंगलवार की रात दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। 

बुधवार सुबह उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें आवास पर शिफ्ट किया गया है। यहां डॉक्टर की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। उनके स्वास्थ्य के बारे में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी ली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *