संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 23 Oct 2024 12:03 AM IST

Officer appointed for verification of board examination centers

Trending Videos



कासगंज। जनपद में 30 परीक्षा केंद्रो के भौतिक सत्यापन के लिए प्रत्येक विकास खंड के लिए अधिकारियों की नियुक्त जिलाधिकारी मेधा रूपम ने की है। यह अधिकारी परीक्षाकेंद्रो का भौतिक सत्यापन मोबाइल एप के माध्यम से करेंगे और जियो लोकेशन अपडेट करेंगे। पटियाली विकास खंड के परीक्षा केंद्रो के लिए अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड नंदकिशोर, कासगंज विकास खंड के परीक्षा केंद्रों के लिए अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ज्ञान प्रकाश, सिढ़पुरा विकास खंड के लिए जल निगम ग्रामीण विश्वजीत सिंह को, सहावर विकास खंड के लिए अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण दिनेश कुमार को जिम्मेदारी गदी गई है। इनके अलावा अमांपुर के परीक्षा केंद्रों के सत्यापन के लिए उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह और सोरोंजी के परीक्षा केंद्रों के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य राजन सिंह को नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने सत्यापन कर रिपोर्ट 24 अक्तूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *