Officers were given 2.5 lakhs, woman exposed the truth in front of energy minister, incident from Moradabad

बिजली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के सामने मुरादाबाद की महिला ने कहा कि अधिकारियों ने 2.50 लाख रुपये लेकर दूसरे उपभोक्ता के घर के आगे से खंभा हटाकर उसके घर के आगे लगवा दिया। इससे न सिर्फ उसका रास्ता बंद हो गया है, बल्कि बच्चों को करंट लगने का भी खतरा है। इस पर मंत्री ने मुरादाबाद के अधिकारियों को आड़े हाथों ले लिया।

एमडी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। यह मामला शुक्रवार को संभव पोर्टल पर मंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई जनसुनवाई का है। सिविल लाइंस के नया गांव की रहने वाली लता ने कहा कि उनकी गली में एक उपभोक्ता के घर के आगे बिजली का खंभा लगा था।

वहां से खंभा हटवाने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों ने 2.50 लाख रुपये लिए। खंभा हटाकर कुछ दूरी पर महिला के घर के आगे लगा दिया गया। महिला व उसके परिजनों ने विरोध किया तो निगम के कर्मचारियों ने पुलिस बुला ली।

सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर उसे थाने भिजवा दिया और उसकी गैर मौजूदगी में घर के आगे खंभा लगा दिया। अपनी परेशानी को लेकर उसने अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटे, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं सुनी।

इसके बाद महिला ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की तो फर्जी आख्या लगा दी गई। तब परेशान होकर महिला ने संभव पोर्टल पर शिकायत की। ऊर्जा मंत्री ने शिकायत सुनकर अधिकारियों को फटकार लगाई। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में शामिल अधिकारी खामोश हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें