Officials raided fertilizer shops in Firozabad issued notices to two and one shop suspended

खाद बीज की दुकान की जांच करते अधिकारी
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खाद की दुकानों पर मंगलवार को छापे मारे गए। इस दौरान 13 नमूने लेकर उनको जांच के लिए भेजना का निर्णय लिया। दो दुकानदारों के यहां खामी मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही एक दुकान का स्टाक ठीक नहीं मिलने के कारण निलंबन की कार्रवाई के आदेश दिए।

Trending Videos

खरीफ की फसल के दौरान किसानों को अच्छी गुणवत्ता की उर्वरक को मुहैया कराने के उद्देश्य से सघन छापेमारी के आदेश दिए। डीएम रमेश रंजन के निर्देशन में जिले में छापामार कार्रवाई की गई। उप निदेशक कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह ने टूंडला तहसील की उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। 

जसराना तहसील में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने छापामार कार्रवाई की। कस्बा एका में जिला कृषि अधिकारी के पहुंचने पर कई दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया। इस दौरान एका स्थित वाष्र्णेय खाद एजेंसी एवं सुमित ट्रेडर्स पर जब अभिलेख देखे तो पूरे नहीं थी। जिला कृषि अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए।

उन्होंने बताया कि मैं.वैष्णवी खाद एवं बीज भंडार में स्टॉक में अंतर पाए जाने के कारण लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदर तहसील में कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार, तहसील शिकोहाबाद मे विषय वस्तु विषेशज्ञ ब्रजेश कुमार, तहसील सिरसागंज मे अपर जिला कृषि अधिकारी विष्णु शंकर ने छापेमारी की। 

टीमों ने खाद के 13 नमूने लेकर इनको विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमूना अधोमानक निकलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधान अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *