{“_id”:”67116610e160046f060e7ba7″,”slug”:”old-lady-attacked-relatives-allege-shooting-orai-news-c-224-1-ori1005-121097-2024-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: वृद्धा पर हमला, परिजनों ने लगाया गोली मारने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा में वृद्धा को गोली मारने की सूचना पर कोतवाली पुलिस परेशान रही। पुलिस के अनुसार, गोली नहीं चली बल्कि वृद्धा के ऊपर किसी चीज से हमला किया गया है। वहीं, परिजन गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुरा गांव निवासी बेवा कटोरी देवी (72) मायके में अपने भाई के साथ रहती हैं। बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि किसी व्यक्ति ने कटोरी देवी को गोली मार दी है। उन्हें घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। परिजन वृद्धा को लेकर मेडिकल कॉलेज चले गए। वहीं, गांव में गोली चलने की सूचना मिलते ही कोतवाली वीरेंद्र पटेल, सीओ शैलेंद्र बाजपेई व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से गोली चलने के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि किसी ने भी गोली की आवाज नहीं सुनी है।
आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व मनीराम आम रास्ते पर अवैध कब्जा कर चबूतरा बना रहे थे। इसे लेकर 14 अक्टूबर को ठाकुर प्रसाद, राजवीर सिंह, कन्हैयालाल, श्रीराम, लालता प्रसाद, चंदन सिंह, बलवान सिंह, वली मोहम्मद, बृजकिशोर, लल्लू, अच्छेराम आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र भी दिया था। इसके बाद यह घटना पता चली। हालांकि अभी वृद्धा के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
इस बाबत सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि वृद्धा को गोली मारने की सूचना मिली थी। गांव में जाकर जानकारी की गई पर गोली चलने की कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है। रास्ते को लेकर विवाद का मामला जरूर सामने आया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
