old man and dhaba worker died due to heat stroke  and glass merchant died after falling from train In Agra

लू लगने से वृद्ध और ढाबा कर्मी की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को लू लगने से दो और लोगों की मौत हो गई। वृद्ध किसान का शव बिहारीपुर रोड पर हनुमान मंदिर के किनारे मिला। वहीं ढाबा कर्मचारी का शव गांव धौर्रा के पास रेलवे लाइन के पास मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।

एत्मादपुर थाना क्षेत्र के धौर्रा गांव के बाहर रेलवे लाइन किनारे पुलिस को एक व्यक्ति का शव मिला। गांव निवासी गोविंद ने पिता बाबू (40) के रूप में शिनाख्त की। गोविंद ने बताया कि पिता कुबेरपुर पर एक ढाबे पर काम करते थे। सोमवार को दोपहर को काम पर जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। लू लगने से मौत होने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मंगलवार की रात करीब 9 बजे बिहारीपुर रोड पर हनुमान मंदिर के किनारे वृद्ध का शव मिला। उसकी पहचान पचोखरा फिरोजाबाद निवासी वृद्ध दरबारीलाल (75) के रूप में हुई। मृतक के भतीजे भगवान सिंह ने बताया कि सुबह 5 बजे वह एत्मादपुर चौराहे पर उनको आगरा के लिए टेंपो में बैठाकर आया था। वह अपने छोटे भाई को देखने के लिए गए थे। पुलिस ने बताया कि वृद्ध रास्ते मे शौच करने के लिए बैठे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गयी। गर्मी से मौत की आशंका है।

ट्रेन से गिरकर कांच व्यापारी की मौत

दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रेक पर मंगलवार की सुबह खुर्जा के कांच कारोबारी का शव मितावली के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। मृतक की जेब से मिले कागजात से उनके परिजन को सूचना दी गई। इस पर मथुरा निवासी सरवन खान ने मृतक की पहचान शरीफ (40) निवासी खुर्जा, बुलंदशहर के रूप में की। सरवन ने बताया कि वह मृतक का बुलंदशहर में कांच का काम है। वह खुर्जा से कानपुर जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि संभवत: ट्रेन से गिरने के कारण व्यापारी की मौत हुई है। मृतक के दो बच्चे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *