
बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बुजुर्ग की ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग घर में अपने धेवते और उसकी पत्नी के साथ रहता था। सुबह-सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शिकोहाबाद के दिवाईची में सूरजपाल (80 वर्ष) पुत्र रामचंद्र किसान थे। किसान अपने धैवते और उसकी पत्नी के साथ रहते थे। रात में किसी ने उनकी ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बुजुर्ग की हत्या किसने और क्यों की इस बारे में कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जिस जगह वारदात हुई उसके आसपास सीसीटीवी भी लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी के सहारे कातिल तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है।