संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 18 Sep 2024 12:06 AM IST


Old man dies after slipping in mud

Trending Videos



पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में एक ग्रामीण की मिट्टी में फिसल कर गिरने से मौत हो गई। परिजन ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए।

Trending Videos

मृत वृद्ध चंद्रपाल (60) सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला दरका गांव का निवासी था। वह मंगलवार की सुबह घेर में बने शौचालय में नित्यक्रिया के लिए गया था। वहां से वापस घर लौटने के दौरान मिट्टी में हो रही फिसलन में संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में चंद्रपाल को उठाया और उसके परिजनों को इस घटना की सूचना दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, और वृद्ध चंद्रपाल को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था किए उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन ने निजी चिकित्सक को मौके पर बुलाकर चंद्रपाल को दिखाया। चिकित्सक ने भी उसको मृत घोषित कर दिया। चंद्रपाल की अचानक मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों ने देर शाम को बिना पोस्टमार्टम कराए ही चंद्रपाल का अंतिम संस्कार कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *