अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद

Updated Thu, 08 Aug 2024 12:34 PM IST

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में गुरुवार की सुबह सड़क हादसा हुआ। स्कूल बस ने सामने से वृद्ध महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 


old woman died in road accident after crushed by school bus in Chandauli

घटनास्थल पर मौजूद स्कूल बस व मौके पर मौजूद लोग
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव में एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से गुरुवार की सुबह एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  

Trending Videos

सिकंदरपुर स्थित स्वर्गीय रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान की बस सुबह रसिया गांव में बच्चों को स्कूल के लिए लेने गई थी। इसी बीच गांव में जैसे ही बस पहुंची कि सामने से आ रही मुरारी यादव की पत्नी गुलाबी देवी (60) बस की चपेट में आ गई। बस से कुचलकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद चालक मौके की स्थिति भांपकर बस को घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला। इस बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं परिवार  में चीख- पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *