आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने वार्षिक परीक्षा प्रणाली (पुराना पाठ्यक्रम) के अंतर्गत अनुत्तीर्ण, अनुपस्थित या वंचित रह गए छात्रों को अंतिम मौका दिया है। सत्र 2020 से 2025 तक के स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राएं पुनर्परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा फरवरी या मार्च में संभावित है। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीकॉम (वोकेशनल) द्वितीय वर्ष में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण, तृतीय वर्ष में उत्तीर्ण वे छात्र द्वितीय वर्ष के अधिकतम दो विषयों (तीन प्रश्नपत्रों) की पुनर्परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

बीए, बीएससी एवं बीकॉम तृतीय वर्ष में अनुत्तीर्ण छात्र भी दो विषयों के तीन प्रश्नपत्रों की पुनर्परीक्षा दे सकेंगे। परास्नातक में एमए, एमएससी एवं एमकॉम पूर्वाद्ध में अनुत्तीर्ण एवं उत्तरार्द्ध में उत्तीर्ण छात्र अधिकतम दो प्रश्नपत्रों में पुनर्परीक्षा का आवेदन कर सकते हैं। वहीं उत्तरार्द्ध में अनुत्तीर्ण छात्र भी दो प्रश्नपत्रों की पुनर्परीक्षा के पात्र होंगे।

स्नातक एवं परास्नातक स्तर की किसी भी प्रयोगात्मक परीक्षा में अनुपस्थित या वंचित रह गए छात्र भी आवेदन कर सकेंगे। ऐसे छात्र जो स्नातक के प्रथम व द्वितीय वर्ष में उत्तीर्ण हैं लेकिन तृतीय वर्ष में अनुपस्थित अथवा अनुत्तीर्ण रहे हैं, और परास्नातक स्तर पर पूर्वाद्ध उत्तीर्ण एवं उत्तरार्द्ध में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें भी आवेदन की अनुमति दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.dbrau.ac.in अथवा https://exams.agrauniv.online/ पर संबंधित कॉलेज या साइबर कैफे के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें