संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 16 Sep 2024 09:26 PM IST


One accused of murderous attack on property dealer arrested

Trending Videos



निगोहां। प्रॉपर्टी डीलर शहंशाह पर कातिलाना हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी राजकमल को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ अनुज तिवारी ने बताया कि आरोपी के पास से अवैध पिस्टल बरामद हुई है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

Trending Videos

मीरखपुर गांव में नौ सितंबर की रात शहंशाह कार से घर पहुंचे थे। कार से उतरकर घर के गेट की तरफ जा रहे थे तभी पांच-छह हमलावर बाइक से आए थे और ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। तीन गोलियां शहंशाह को लगी थीं। तब से उनका इलाज जारी है। जांच में सामने आया था कि गांव निवासी राजकमल से जमीन का सौदा हुआ था। इसके एवज में राजकमल ने रकम शहंशाह को दी थी। शहंशाह के पारिवारिक कारणों से डील खत्म हो गई थी। लेकिन, उन्होंने करीब सात लाख रुपये लौटाया नहीं था। इसी रंजिश में कातिलाना हमला हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *