
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : amar ujala
विस्तार
इटावा जिले में इकदिल रेलवे स्टेशन के पास से चलती ट्रेन से तीन जालसाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। तीनों को महाराष्ट्र पुलिस अभिरक्षा में ले जाया जा रहा था। इनमें से इटावा राजकीय रेलवे पुलिस ने 24 घंटे बाद एक आरोपी को इकदिल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। इटावा राजकीय रेलवे पुलिस आरोपी को कोर्ट में रिमांड के लिए ले गए है। अभी भी दो जालसाज आरोपी फरार है। प्रतापगढ़ से बांद्रा ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों को गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से ले जा रहे थे।
बता दें बीते सोमवार को सुबह छह बजे गाजीपुर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र के बांद्रा नालासुपारा थाना पुलिस के चार पुलिसकर्मी फरार आरोपी अनीस निवासी रामापुर थाना पूतनपुर तहसील गौरीगंज, प्रतापगढ़, रेहान फारूकी निवासी रजनपुर थाना कुंडा जिला प्रतापगढ़, कलीम अहमद निवासी खानशाहपूरा सिंगरौर, मंसूराबाद को ले जाया जा रहा था। तभी वह चलती ट्रेन से इकदिल रेलवे स्टेशन के पास से ट्रेन से कूदकर फरार हो गए थे।
