चकरनगर। ग्राम पंचायत बिहार के पंचायत घर में चोरों ने छह फरवरी को ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर लिए। पंचायत सहायक ने अगले दिन ताले टूटने व चोरी किए गए सामान की थाने में तहरीर दी लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

शनिवार सुबह पंचायत सहायक अमित कुमार जब सचिवालय पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा था। कमरे रखा अधिकांश सामान गायब मिला। चोरी गए सामान में कम्प्यूटर, सीपीयू, कीबोर्ड, बैटरी, इन्वर्टर, प्रिंटर व वाई-फाई बॉक्स शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम विकास अधिकारी हरि प्रकाश मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पंचायत घर में रात के समय चोरी हुई है और इसकी सूचना बिठौली थाना पुलिस को दे दी गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इसके बाद चले गए। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर सामान बरामद किया जाए और सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। थाना बिठौली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सचिवालय से चोरी होने की यहां सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें