इटावा। जीआरपी-आरपीएफ टीम को बुधवार दोपहर बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने महानंदा एक्सप्रेस के एच-1(एसी) कोच से छानबीन के दौरान एक युवक को हरियाणा राज्य की विभिन्न ब्रांड की 48 बोतल अंग्रेजी शराब समेत दबोच लिया। बाजार में इनकी करीब 61 हजार आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी को शराब तस्करी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। बुधवार को जीआरपी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संदिग्ध यात्रियों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15484 सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब को तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ टीम इटावा जंक्शन पर अलर्ट हो गई।

दोपहर करीब ढाई बजे रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन रुकी। टीमों ने अलग-अलग डिब्बों में शराब तस्कर की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने एच-1 कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में देखा। उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से हरियाणा राज्य की विभिन्न ब्रांड की 48 बोतल अंग्रेजी शराब ट्राली बैग व झोले से बरामद की।

बाजार में इनकी करीब 61 हजार आंकी गई है। पुलिस के पूछने पर आरोपी ने अपना नाम गौरव कुमार निवासी वार्ड संख्या 41 कस्बा व थाना मटियानी जिला बेगूसराय राज्य बिहार बताया। जीआरपी टीम ने आरोपी के खिलाफ धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें