
रोजा इफ्तार करते रोजेदार
अमेठी। शहर स्थित जामा मस्जिद पर रविवार को 27 वें रोजा पर देर शाम रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।जामा मस्जिद के सिक्रेटरी मोहम्मद लईक हवारी की ओर से 15 वर्षों से पाक माह रमजान में 27वें रोजा पर रोजा इफ्तार कार्यक्रम निरंतर किया जा रहा है। रविवार को शहर स्थित जामा मस्जिद परिसर में 27 वें रोजा पर मोहम्मद लईक हवारी की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। मगरिब की अजान के बाद रोजा इफ्तार कार्यक्रम शुरू हुआ। इफ्तार कार्यक्रम के पूर्व रोजेदारों ने मुल्क के अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। पेश इमाम मौलाना साजिद रजा ने कहा कि रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन करने से कई गुना सवाब होता है। कार्यक्रम में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भाईचारा और एकता को बढ़ावा मिलता है।
मोहम्मद लईक हवारी ने कहा कि आज के कार्यक्रम में सभी धर्म व समाज के लोगों ने प्रतिभाग कर हौसला अफजाई की है। कार्यक्रम में रोजेदारो के अलावा गैर मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हुए।
इस मौके पर सदर मोहम्मद कलीम, सेक्रेटरी लईक हवारी, कमर महमूद, हरीश सिंह, अखंड प्रताप सिंह, भास्कर मिश्र, लल्लू, सन्ने आदि मौजूद रहे।
