One injured in police encounter in Ramsanehighat in Barabanki.

मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह लूट में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस मुठभेड़ में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं तमंचा बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार रामसनेहीघाट के भुडेहरी गाने निवासी अपराधी घोषित गोविन्द पर 10 हजार का इनाम घोषित है। वह लूट के मामले में फरार चल रहा था। मंगलवार रात कोटवा सड़क के पास से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसने स्वीकार किया कि तमंचा जंगल में छुपा रखा है।

ये भी पढ़ें – राहुल बोले: वाराणसी में हारते-हारते बचे हैं पीएम मोदी, मेरी बहन लड़ जाती तो वह दो-ढाई लाख वोटों से हारते

ये भी पढ़ें – राहुल बोले: मेरी बहन को लेकर एक आइडिया है मेरे पास, क्या ये प्रियंका के रायबरेली से लड़ने के संकेत हैं?

बुधवार सुबह पुलिस बनीकोडर से ठठेहरा जाने वाली रोड के पास स्थित जंगल में तमंचा बरामदगी के लिए गोविंद को ले गई थी। तमंचा मिलते ही वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोविन्द के बाएं पैर में गोली लगी।

घायल अवस्था में आरोपी को सीएचसी रामसनेहीघाट लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गोविंद पर बाराबंकी व अयोध्या जिले में लगभग 11 मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें