{“_id”:”67291c6066c4d0156203b054″,”slug”:”one-kgbv-one-sport-scheme-implemented-in-kasturba-schools-orai-news-c-224-1-ori1005-121756-2024-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कस्तूरबा विद्यालयों में लागू हुई एक केजीबीवी एक खेल योजना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में एक केजीबीवी एक खेल योजना लागू की गई है। इसके तहत कस्तूरबा विद्यालयों में खेलों की आधारभूत सुविधाएं बढ़ाकर उनका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए एक शिक्षिका को खेल शिक्षिका के रूप में नामित भी किया जाएगा। खास बात यह है कि केजीबीवी में होने वाली प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राएं सीधे राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगी।

बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्रमुख सचिव की ओर से इस बारे में दिशा निर्देश जारी किए गए है। केजीबीवी में वार्डन की अध्यक्षता में व्यायाम शिक्षिका या क्रीड़ा प्रभारी के साथ दो शिक्षिकाओं व दो छात्राओं की समिति की गठन किया जाएगा। विद्यालय में जो भी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी, उनका संचालन यही खेल समिति करेगी। विद्यालय में उपलब्ध खेल के मैदान और बालिकाओं की रुचि के आधार पर प्रत्येक केजीबीवी एक खेल का चयन करेगी।

बताया कि यदि कहीं खेल मैदान नहीं है तो नजदीकी सार्वजनिक मैदान या स्टेडियम का भी उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के लिए समय का प्रबंधन भी किया जाएगा। इसमें पढ़ाई शुरू होने से पहले या पढ़ाई समाप्त होने के बाद खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिले के दो कस्तूरबा विद्यालयों का चयन एक केजीबीवी एक खेल में किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।

समय-समय पर होगी स्वास्थ्य जांच

जिला समन्वयक श्यामजी गुप्ता ने बताया कि बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं समय समय पर पोषण व स्वास्थ्य जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें उन्हें उत्तम पोषण आहार आदि से संबंधित जानकारी देने के साथ अच्छी सेहत के लिए सावधानियां के बारे में बताया जाएगा। यही नहीं समय समय पर नजदीकी अस्पताल से समन्वय स्थापित कर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा। प्रत्येक छात्रा की ऊंचाई, वजन और ब्लड ग्रुप आदि का विवरण भी रखा जाएगा। इसके अलावा बालिकाओं की खेल और पढ़ाई को लेकर काउंसलिंग भी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *