एटीएम में रकम निकालने के लिए गए युवक को एक गलती 1.53 लाख रुपये की पड़ी। एटीएम में मौजूद ठग ने कार्ड बदलकर उसके खाते से 1.53 लाख रुपये उड़ा लिए। 

 


loader

One mistake in ATM and a shock of Rs 1.53 lakh you should also be careful

एटीएम/ATM (Demo)
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक एटीएम में रुपये निकालने गए बोदला निवासी इंदर का डेबिट कार्ड मदद के बहाने बदल दिया गया। इसके बाद 2 दिन में खाते से 1.53 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस आयुक्त के आदेश पर केस दर्ज किया गया।

राजीव नगर, बोदला निवासी इंदर ने बताया कि 6 अक्तूबर की सुबह कारगिल चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। एटीएम में एक युवक खड़ा था। वह मदद करने के बहाने आया और कार्ड बदल दिया। रकम न निकलने से वह लौट आए। एक सप्ताह बाद बैंक गए तो खाते से 1.53 लाख रुपये निकलने की जानकारी हुई। पुलिस आयुक्त से शिकायत पर केस दर्ज किया गया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें