अमेठी सिटी। युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ अमेठी की ओर से 18 से 22 मार्च 2025 में राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ खेरौना में होना है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को अमेठी स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में दुखदुरिया कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम में शामिल करीब एक हजार महिलाओं ने अवसान माता की पूजा-अर्चना कर कल्याण की कामना की। देव मंच से परिव्राजक इंद्रदेव शर्मा व वादक जगन्नाथ ने प्रज्ञा गीत के साथ ही सभी कार्यक्रम संपन्न कराए। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गांव-गांव जनसंपर्क के साथ साधक तैयार किए जा रहे हैं।

महिलाओं व युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुखदुरिया कार्यक्रम में अमेठी व आसपास की शामिल करीब एक हजार महिलाओं ने राष्ट्र जागरण 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। इस मौके पर संगीता शर्मा, डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह, कविता, सविता, कोमल मिश्र, सरिता सिंह, कुसुम सिंह, सत्यम अग्रहरि, लाल अशोक सिंह, अखिलेश तिवारी, घनश्याम वर्मा, महेश बरनवाल आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *