
इलाइट चौराहा पर यातायात सिपाही की कमी से कुछ यूं दिन में बार-बार जाम लग जाता है।
– फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos
{“_id”:”6765d4746d0e364a21069416″,”slug”:”only-a-quarter-of-the-policemen-left-to-manage-the-traffic-jam-was-common-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-457655-2024-12-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: यातायात संभालने को बचे केवल एक चौथाई सिपाही, जाम हुआ आम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इलाइट चौराहा पर यातायात सिपाही की कमी से कुछ यूं दिन में बार-बार जाम लग जाता है।
– फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए फाइलों में सिपाही एवं ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर तैनात हैं लेकिन नौ माह से ये झांसी के बजाय अयोध्या में ड्यूटी बजा रहे हैं। वीआईपी ड्यूटी के नाम पर गैर जनपदों में तैनाती से झांसी में जरूरत के मुताबिक ट्रैफिककर्मी नहीं बचे हैं। ऐसे में महानगरवासियों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।
ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तत्कालीन एसएसपी राजेश एस ने इस साल जनवरी में जनपद पुलिस से हटाकर 24 सिपाहियों को खास तौर से ट्रैफिक में भेजा था। इसके एक माह बाद फरवरी में 12 ट्रैफिक सिपाहियों के साथ दो टीएसआई की भी अयोध्या में ड्यूटी लगा दी गई। पिछले नौ माह से यह लगातार अयोध्या में ही ड्यूटी कर रहे हैं। अब प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में एक टीआई, तीन टीएसआई समेत 18 सिपाहियों की ड्यूटी लग गई है। अयोध्या से झांसी आने के बजाय एक टीएसआई और सात सिपाही अब प्रयागराज पहुंच गए जबकि अन्य सिपाही अभी अयोध्या में ही तैनात हैं।
फाइलों में झांसी की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 40 सिपाही तैनात हैं। इनमें से 23 सिपाही अयोध्या, प्रयागराज समेत अन्य जनपद में ड्यूटी कर रहे हैं। तीन सिपाही नगर निगम के कंट्रोल रूम में, तीन सिपाही कार्यालय में हैं। ऐसे में पूरे जनपद में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए सिर्फ 11 सिपाही ही मिल पाते हैं। एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया जाता है।
20 दिन से खाली चल रहा सीओ ट्रैफिक का पद
सीओ ट्रैफिक रहे आलोक अग्रहरि का तबादला गैर जनपद हो गया लेकिन उनके रिलीव होने के करीब 20 दिन बाद भी सीओ ट्रैफिक का चार्ज किसी को नहीं दिया गया। इस वजह से ट्रैफिक पर्यवेक्षण समेत अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं।