संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। दिल्ली रेल मंडल के पलवल स्टेशन पर प्री नॉन और नाॅन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया था। इसके अलावा, 26 ट्रेनों का संचालन भी बदले मार्ग से किया जा रहा था। लेकिन मंगलवार से यह ट्रेनें फिर से बहाल की गई हैं। साथ ही बदले मार्ग से चल रहीं ट्रेनों का संचालन भी उनके पहले वाले मार्ग से शुरू होने जा रहा है।
ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तित होने का असर दो लाख से अधिक यात्रियों पर पड़ा है। पहले से कंफर्म टिकट लिए यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी थी। इसके साथ ही, उन्हें दूसरी ट्रेनों में वेटिंग टिकट ही मिल सकीं। रेलवे के इस निर्णय से प्रीमियम, सुपरफास्ट और एक्सप्रेस में यात्रा करने वालों को खासी मुसीबत उठानी पड़ी।
इनमें वंदे भारत से लेकर गतिमान एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। अब आज और कल से इन ट्रेनों का प्रारंभिक स्टेशन से संचालन बहाल हो रहा है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार से निरस्त और डायवर्ट ट्रेनों का संचालन प्रारंभिक स्टेशन से बहाल किया जा रहा है।
आज और कल से इन ट्रेनों का संचालन होगा बहाल
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस
जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली ताज एक्सप्रेस।
नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस।
हजरत निजामुद्दीन-भुसावल एक्सप्रेस।
चंढीगढ़-मडगांव एक्सप्रेस।
बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस।
डॉ. अंबेडकर नगर-हजरत निजामुद्दीन।
इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस।
रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस।
हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस।
दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस।
हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस।
पुराने मार्ग पर लौटीं ये ट्रेनें
जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस।
कन्याकुमार-कटरा एक्सप्रेस।
तिरुनेलवेली-कटरा एक्सप्रेस।
चेन्नई-कटरा एक्सप्रेस।
कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस।
ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस।
कटरा-चेन्नई एक्सप्रेस।
कटरा-कन्या कुमारी एक्सप्रेस।
मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस।
अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस।
एर्नाकुलम-नई दिल्ली एक्सप्रेस।
नई दिल्ली-एर्नाकुलम एक्सप्रेस।
तिरुवंतपुरम-नई दिल्ली एक्सप्रेस।
मुंबई-फिरोजपुर एक्सप्रेस।
वास्को डी गामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस।
योग नगरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस।
