
शहर का बस स्टैंड। संवाद
मैनपुरी। दिल्ली की यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए मैनपुरी डिपो ने पांच नई बसों का संचालन शुरू कर दिया है। आवंटित हुई बीएस-6 की दो बसें सुबह 8 और 9 बजे सराय काले खां दिल्ली के लिए रवाना होंगी। तीन बसें यात्रियों को आनंद विहार तक ले जाएंगी।
रोडवेज में बसों की संख्या बढ़ने के साथ ही हाल ही में पांच नई बीएस-6 बसें आवंटित हुईं थीं। रविवार से दो बसों का संचालन सराय काले खां के लिए
सुनिश्चित हो गया है। दोनों बसें सुबह 8 और 9 बजे रोडवेज बस स्टैंड़ से यात्रियों को लेकर आगरा, मथुरा, पलवल, फरीदाबाद, बदरपुर बॉर्डर होते हुए सराय काले खां दिल्ली का सफर तय कराएंगी। वहीं तीन अन्य बीएस-6 बसों का संचालन अभी आनंद विहार तक रखा गया है। जल्द ही रोडवेज को एक और बस आवंटित होने वाली है। इस बस के मिलने के साथ ही नई बसों की संख्या 6 जाएगी।