मैनपुरी। छिबरामऊ उप डिपो ने आगरा तक के लिए दो बसों का संचालन शुरू किया है। ये बसें बेवर और मैनपुरी होते हुए आगरा तक जाएंगीं। इन बसों का संचालन शुरू होने से बेवर और नवीगंज क्षेत्र के लोगों को आगरा आवागमन में सुविधा होगी।

बेवर डिपो के अधीन छिबरामऊ उप डिपो संचालित है। छिबरामऊ उप डिपो में 28 बसों का बेड़ा है। 15 बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जाता है। छिबरामऊ में अधिकांश बसें बाईपास होकर ही निकल जाती हैं। आगरा की ओर जाने वाले सवारियों की संख्या अधिक होने के कारण सवारियों को समस्या का सामना करना पड़ता है। कानपुर की ओर से आगरा जाने वाली बसों के बाईपास से ही गुजरने से छिबरामऊ बस स्टैंड पर इंतजार करने वालों को परेशानी होती है।

यात्रियों को राहत देने के लिए छिबरामऊ उप डिपो ने आगरा तक के लिए दो बसों कर संचालन शुरू किया है। एक बस सुबह सात बजे तथा दूसरी बस सुबह आठ बजे आगरा तक जाएगी।

लंबी दूरी वाली बसों के चालक नवीगंज में बसों को नहीं रोकते हैं। इससे लोगों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। आगरा के लिए बस नहीं मिलने पर डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर बेवर जाना पड़ता है। – अक्षत शाक्य, नवीगंज

छिबरामऊ उप डिपो की आगरा तक दो बसों का संचालन शुरू होने से नवीगंज क्षेत्र के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। छिबरामऊ उप डिपो की सभी बसें नवीगंज में रुककर सवारियों को बसों में बिठाती हैं। – सोनू पाल, नवीगंज

यात्रियों की संख्या के हिसाब से मार्ग पर बसों का संचालन करने के निर्देश मुख्यालय से मिले हैं। इसी के तहत चिन्हित मार्गों पर बसों का संचालन कराया जा रहा है। – राजेश कुमार, प्रभारी एआरएम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें