रोजा में मेगा ब्लॉक के कारण निरस्त की गईं ट्रेनों का संचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। अगले दो दिनों में सभी ट्रेनों का संचालन बहाल हो जाएगा। निरस्त ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। 


Operations of 22 trains resumed from today in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Istock

Trending Videos



विस्तार


शाहजहांपुर के रोजा में एक माह से चल रहा मेगा ब्लॉक मंगलवार रात 12 बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद निरस्त और डायवर्ट की गईं लखनऊ-दिल्ली व देहरादून-लखनऊ रूट की सभी 54 ट्रेनें रफ्तार भरने लगेंगी। 22 ट्रेनों का संचालन मंगलवार से शुरू हो रहा है। 

Trending Videos

रोजा में जुलाई के पहले सप्ताह से मेगा ब्लॉक शुरू हुआ था। 20 से 31 जुलाई तक ट्रेनों का निरस्तीकरण और डायवर्जन किया गया। इससे बरेली होते हुए गुजरने वाली 54 ट्रेनें प्रभावित रहीं। रोजाना औसतन 10-12 हजार यात्रियों ने परेशानी झेली। ब्लॉक के कारण निरस्त रहीं 16 ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। 22 ट्रेनों का संचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। लंबी दूरी की शेष 14 ट्रेनें बुधवार और बृहस्पतिवार से रफ्तार भरने लगेंगी। 

वहीं, रोक-रोककर चलाई जा रहीं दो ट्रेनों का संचालन भी नियमित हो जाएगा। इसी माह रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। निरस्त ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि रोजा में रिमॉडलिंग का काम पूरा हो गया है। सात अगस्त तक सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें