Operator dead body found under water tank in Ghazipur

घटना की जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गाजीपुर जिले के जंगीपुर वार्ड नंबर 2 में पानी की टंकी के नीचे युवक का शव मिला है। उसके सिर में चोट है। मृतक ऑपरेटर का काम करता था। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह है पूरा मामला

जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर कस्बा निवासी नीरज राम (24) अपने गांव में बने पानी की टंकी के वार्ड ऑपरेटर का काम करता था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच में स्थानीय लोगों ने देखा कि पानी की टंकी के पास वह मृत पड़ा था। उसके सिर में पीछे की तरफ चोट लगी थी और जमीन पर खून फैला हुआ था। 

घटना की जानकारी होते ही पुलिस जंगीपुर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। करीब साढ़े आठ बजे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी हासिल किया। उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई है, इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *