
Nath Corridor
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने नाथ कॉरिडोर का लोगो बनाने की जिम्मेदारी स्कूली बच्चों को सौंपी है। सभी स्कूलों में प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नाथ कॉरिडोर का लोगो तैयार करने का मौका दिया जाएगा। इसमें सात नाथ मंदिरों का समावेश होना चाहिए। डिजाइन में अलग-अलग स्थान पर संकेत चिह्न भी लगाए जाने हैं।
29 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों में यह प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रत्येक स्कूल में विद्यालय स्तर पर दो प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। विद्यार्थियों की ओर से तैयार डिजाइन को शिक्षकों को 31 जनवरी तक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्यालय में जमा कराना होगा।
इनमें से सर्वश्रेष्ठ डिजाइन का चयन कर दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थी को आठ हजार, तीसरा स्थान हासिल करने पर पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। सात प्रविष्टियों को दो-दो हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
ऐसे करें प्रतिभाग
12×12 के आर्ट पेपर पर नाथ कॉरिडोर के लोगो का डिजाइन तैयार कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। दिए गए दिशानिर्देशों के अनुरूप आपके द्वारा तैयार किया गया डिजाइन नाथ कॉरिडोर की पहचान बन सकता है।
