Opposition to the Municipal Corporation team that went to catch the cow

Trending Videos



आगरा। दयालबाग स्थित तुलसी बाग में शनिवार को बेसहारा मवेशियों को पकड़ने गई नगर निगम की कैटल कैचर टीम को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कई घंटे की मशक्कत और पुलिस हस्तक्षेप के बाद विरोध कर रहे लोगों ने कैटल कैचर टीम को जाने दिया। बाद में पकड़ी गईं दो गायों को कान्हा गोशाला में छोड़ा गया।पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि तुलसीबाग में दो गायें पकड़ लीं गई। पर, जब उन्हें वाहन में ले जा रहे थे, तब लोगों ने विरोध किया। पुलिस को बुला लिया। बाद में पुलिस के समझाने के बाद गाय से लदे वाहन को जाने दिया गया। उन्होंने लोगों और तबेला संचालकों से कहा कि पशुपालक अपने मवेशियों को बाड़ों के अंदर ही रखें। पकड़े जाने पर गाय पर दो हजार और भैंंस पर आठ हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। गाय पर हर दिन 200 रुपये और भैंस पर 300 रुपये के हिसाब से खुराक का पैसा भी वसूला जाएगा।

Trending Videos

श्रीराम टॉकीज का मलबा सड़क पर डाला

आगरा। श्रीराम टाकीज को तोड़कर मॉल का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान निकलने वाले ईंट, बजरी रेत और अन्य मलबा सड़क पर डाला गया है। शिकायत पर नगर निगम की टीम पहुंची और दो दिन के अंदर मलबा हटाने के निर्देश दिए। चेताया कि उसके बाद चालान किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *