उरई में कोंच कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश बड़ी वारदात करने की फिराक में क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने एसओजी/सर्विलांस टीम व कोतवाली पुलिस को तत्काल क्षेत्र में चेकिंग तेज करने के निर्देश दिए। रात लगभग 11 बजे पुलिस टीम जब ग्राम दिरावटी-भेड़ संपर्क मार्ग पर पहुंची, तो दो बाइकों पर चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए।
पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे दो बदमाशों के पैर में गोली लगने पर वे घायल होकर गिर पड़े, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो साथी अंधेरे का सहारा लेकर भाग निकले। घायल बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम बिहार के बेगूसराय के बऊआरा निवासी धर्मेंद्र कुमार व मोतीलाल बताया।
