{“_id”:”698297b1495a29be84077ebd”,”slug”:”orai-ninth-grade-student-misdeed-teacher-threatened-her-police-said-go-home-now-two-arrested-2026-02-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Orai: नौवीं की छात्रा से गैंगरेप; शिक्षक चाचा ने धमकाया, पुलिस बोली- सुबह आएंगे, अभी घर जाओ, दो हिरासत में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Orai News: उरई में 9वीं की छात्रा के साथ स्कूल के पास सामूहिक दुष्कर्म हुआ, जिसमें शिक्षक द्वारा आरोपियों को बचाने और पुलिस द्वारा टालमटोल करने का गंभीर मामला सामने आया है। एसपी जालौन के हस्तक्षेप के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक) – फोटो : amar ujala
विस्तार
उरई में छुट्टी के बाद स्कूल से 9वीं की छात्रा को दो युवक घर खींच ले गए और कमरे में बंदकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह छूटकर स्कूल पहुंची और शिक्षक को उसके भतीजे और दोस्त की करतूत बताई। शिक्षक ने मदद करने की जगह धमकाया। छात्रा के परिजन जब थाने पहुंचे, तो उन्हें वहां से भी टरका दिया गया।
Trending Videos
मंगलवार को पीड़िता की मां ने एसपी से गुहार लगाई उसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा जगम्मनपुर स्थित एक विद्यालय में 9वीं की छात्रा है। सोमवार को वह स्कूल गई थी। उसने बताया कि दोपहर में छुट्टी के बाद स्कूल के एक शिक्षक ने उसे रोक लिया था।