उरई में डकोर क्षेत्र की एक महिला ने नसबंदी ऑपरेशन के बाद भी बच्चा होने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर जांच और मुआवजे की मांग की है। डकोर निवासी भूरी के अनुसार वर्ष 2023 में उसने सीएचसी डकोर में परिवार नियोजन के तहत नसबंदी ऑपरेशन कराया था।
इसके बावजूद वर्ष 2024 में वह गर्भवती हो गई और बाद में उसने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला का कहना है कि ऑपरेशन के बाद भी गर्भधारण होना गंभीर लापरवाही का मामला है। इस कारण उसे आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
