पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अमित का गांव की युवती शीतला से प्रेम संबंध था। शीतला की शादी वर्ष 2025 में कैलिया कस्बा निवासी कुलदीप से हुई थी। इसके बाद भी दोनों के बीच फोन पर बातचीत जारी थी। 23 मार्च को जब शीतला अमित से बात कर रही थी, तभी उसके पति कुलदीप ने उसे देख लिया। पूछताछ में शीतला ने प्रेम संबंध की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद कुलदीप ने शीतला के जरिए अमित को घर बुलाने की योजना बनाई। शीतला के बुलाने पर अमित अपने दोस्त मनीष के साथ आया, लेकिन मनीष रास्ते में रुक गया और अमित अकेले घर पहुंचा। जैसे ही अमित शीतला के कमरे में पहुंचा, पहले से सतर्क बैठी सास मिथलेशी ने उसे देख लिया और तुरंत कमरे की कुंडी बंद कर दी।
