उरई में कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त और चेकिंग अभियान के दौरान बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार चोरी की बाइक, एक संदिग्ध बाइक और चार चाबियां बरामद की हैं।
सीओ सिटी राजीव शर्मा ने बताया कि रात में उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी और उपनिरीक्षक अभिलाष मिश्रा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान थाना जलालपुर, जनपद हमीरपुर निवासी रवि राजपूत उर्फ बेद और शिवम के रूप में बताई।
